
वीडियो में उन्होंने कहा, ”मुझे अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। वे बहुत ही पॉजिटिव इंसान थे। एक बेहतरीन एक्टर थे। बहुत कम समय में उन्होंने इतना अच्छा काम किया। बॉलीवुड को बहुत सारे हिट फिल्में दीं। उम्र में वो मेरे बच्चे की तरह है। इस छोटी उम्र में उन्होंने बहुत अच्छा काम किया। मन अभी भी कह रहा है कि काश सुशांत ने ऐसा कदम नहीं उठाया होता। सुशांत की मौत से एक अलग ही क्रांति दिखाई दे रही है।”
सिंगर ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में या फिर म्यूजिक इंडस्ट्री में स्ट्रगल करने के लिए जो लोग बाहर से मुंबई आते हैं। उन लोगों को मैं एक एडवाइज दूंगा। पहले आप मुंबई पहुंचते ही जॉब करना शुरू कर दो। उसके बाद आप स्ट्रगल करो। मैंने भी यही किया था। इससे आपको रहने और खाने की परेशानी नहीं होगी। इसके बाद आपको किसी के सामने झुकना नहीं पड़ेगा। आप अपना टैलेंट दिखा पाएंगे।