
हर्षा भोगले के साथ क्रिकबज से बात करते हुए शाकिब ने तमाम बातें कीं और इस दौरान उन्होंने आईपीएल XI भी चुना। शाकिब ने आईपीएल को लेकर भी काफी बातें की। जब हर्षा ने उनसे आईपीएल XI चुनने के लिए कहा तो शाकिब ने खुद कहा कि उन्हें यह खास लिस्ट चुनने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा और कुछ बड़े नाम छूट गए। शाकिब सरनाइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं, ऐसे में उन्होंने इन दोनों टीमों से ही खिलाड़ी चुने।
शाकिब ने पारी के आगाज का जिम्मा डेविड वॉर्नर और रॉबिन उथप्पा को दिया, जबकि गौतम गंभीर को नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए चुनने के साथ-साथ उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया। मनीष पांडे नंबर-4 पर और खुद को शाकिब ने नंबर-5 पर बल्लेबाजी के लिए चुना। यूसुफ पठान को उन्होंने नंबर छह पर चुना। आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, लक्ष्मीपति बालाजी और उमेश यादव उनकी इस खास टीम का हिस्सा हैं।
शाकिब अल हसन का आईपीएल XI: डेविड वॉर्नर, रॉबिन उथप्पा, गौतम गंभीर (कप्तान), मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, यूसुफ पठान, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, लक्ष्मीपति बालाजी, उमेश यादव।