indiaprime24.com

मशहूर TikToker सिया कक्कड़ ने की खुदखुशी

मनोरंजन जगत से एक और हैरान कर देने वाली खबर आई है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर सिया के 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सिया के टिकटॉक पर 1.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। सिया अभी महज 16 साल की थीं। 16 साल की टिक-टॉकर सिया कक्कड़ ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है।

सिया ने इतना कठोर कदम क्यों उठाया फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी डांस वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें वो पंजाबी गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन के मुताबिक बुधवार रात को उनकी एक गाने के सिलसिले में सिया से बात हुई थी। वह अच्छे मूड में थीं और एकदम ठीक थीं। उनके मैनेजर ने बताया उन्हें नहीं पता आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से सिया ने ये कदम उठाया।

Exit mobile version