
फिरोजशाह कोटला मैदान पर जाना माना चेहरा संजय डोभाल दिल्ली के क्रिकेटरों वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, मिथुन मन्हास के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने सोनेट क्लब के लिए क्रिकेट भी खेला। गंभीर और मन्हास ने ट्विटर के जरिये प्लाज्मा डोनेशन की अपील भी की थी। आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने डोनर का इंतजाम किया था।
डोभाल ने एयर इंडिया के लिए खेलने के बाद जूनियर क्रिकेटरों को कोचिंग देना शुरू किया। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सीके खन्ना, दिल्ली के दिग्गज खिलाड़ियों मदन लाल और मन्हास ने उनके निधन पर शोक जताया है।
बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से महाराष्ट्र, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और तमिलनाडु की स्थिति भयावह होती जा रही है तथा इन तीनों राज्यों में कोरोना से अब तक 329,978 लोग प्रभावित हो चुके हैं, जो देश में इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आई कुल आबादी का 60.18 फीसदी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 19,459 नये मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 548,318 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 16475 लोगों की मौत हुई है तथा 321723 कोरोना मुक्त हो गए हैं। देश में इस समय कोरोना के 2,10,120 सक्रिय मामले हैं।