indiaprime24.com

सुरक्षाबलों ने मार गिराए जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 3 आतंकी,सिर्फ जून महीने में मारे गए 38 दहशतगर्द

Jammu Kashmir के अनंतनाग स्थित खुलचोहर इलाके में सुरक्षाबलों ने आज तड़के तीन आतंकियों को मार गिराया.बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंक के खात्मे के लिए ऑपरेशन चलाया हुआ है. इस महीने CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दर्जन से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है. शोपियां, अवंतीपोरा समेत कई इलाकों में यह ऑपरेशन जारी है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है. मारे गए आतंकियों के पास से एक एके-47 और 2 पिस्टल बरामद की गई हैं. उनकी पहचान नहीं हो पाई है. संयुक्त टीम पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस आतंकी संगठन से जुड़े थे.आज के मुठभेड़ के साथ ही इस साल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 116 आतंकवादियों को मार गिराया है. इसमें से 38 आतंकी सिर्फ इस महीने मारे गए हैं.

Exit mobile version