
बता दें कि कुछ दिनों पहले अंकिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लॉकडाउन में वह विक्की को काफी मिस कर रही हैं। उन्होंने कहा था , ‘मैं विक्की को वीडियो कॉल करती हूं और हां इन दिनों मैं उन्हें काफी मिस कर रही हूं। वह अभी बिलासपुर में हैं जहां वह अपने परिवार के साथ हैं और उनका ध्यान रख रहे हैं’।
अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें सुशांत और विक्की कुछ दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो सुशांत और विक्की के अलावा नंदीश संधू, अर्जुन बिजलानी और मृणाल जैन भी नजर आ रहे हैं।