
अधिकरण ने बताया कि राज्य के 33 में से 23 जिलों में रहने वाले लगभग 14.95 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। आपको बता दें कि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से उपर बह रही हैं।
असम में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार असम, गोवा, मेघालय, कोंकण और गोवा में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल का हिमालयीन क्षेत्र, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, यानम, तेलंगाना, रायलसीमा, कनार्टक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के आसार हैं।