
भारती सिंह
कभी छोटे परदे पर लल्ली के नाम से मशहूर हुईं भारती सिंह कॉमेडी के तड़के के साथ अपनी बचकानी बातों से दर्शकों को गुदगुदाने में कामयाब रही हैं. यही वजह है कि आज उनकी अलग पहचान है और वह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. भारती सिंह ने कई मशहूर कॉमेडी शोज (Comedy Shows) में अपने हंसगुल्लों से दर्शकों को लोटपोट कर दिया है. उनके मशहूर शो हैं, द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज, कॉमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स और कॉमेडी सर्कस का जादू, जुबिली कौमेडी सर्कस, कॉमेडी सर्कस के तानसेन, कॉमेडी सर्कस का नया दौर आदि में अपनी बातों से दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया. इसके अलावा वह कई टीवी रियलिटी शोज में भी दिखाई दीं. उन्होंने कई बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया.