
सबसे पहले भारत बायोटेक की वैक्सीन मार्केट में आ सकती है। इस वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है।
एम्स समेत देश के 13 अस्पतालों को क्लीनिकल ट्रायल में तेजी लाने को कहा गया है। ताकि तय दिन इस टीके को लॉन्च किया जा सके। बता दें कि भारत बायोटेक वहीं कंपनी है जिसने पोलियो, रोटावायरस, रेबीज, जापानी इनसेफ्लाइटिस, चिकनगुनिया और जिका वायरस के लिए भी वैक्सीन बनाई है।
गौरतलब है कि भारत में अब तक कोरोना के मामले 6 लाख 20 हजार के पार पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 6328 केस सामने आए हैं, जबकि 125 लोगों की जान गई है। यहां कोरोना के कुल मामले तेजी से 2 लाख की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके बाद तमिलनाडु में एक दिन में 4343 नए मामले दर्ज हुए और 57 लोगों की जान गई। यहां भी संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख के काफी करीब है।