indiaprime24.com

एबी डिविलियर्स बनेंगे तीसरी बार पिता , अनुष्का शर्मा ने ऐसे दी बधाई

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एबी डिविलियर्स अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। डिविलियर्स ने कुछ समय पहले फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने का मन बना लिया था लेकिन चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस की वजह से उनका यह प्लान सफल नहीं हो सका और इस समय टॉप लेवल पर क्रिकेट शुरू नहीं हो सका है। दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व धुआंधार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस साल के अंत तक तीसरे बच्चे के पिता बन जाएंगे। वो अभी एक बेटे और एक बेटी के पिता हैं। उनकी पत्नी डेनियल डिविलियर्स ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस बात की पुष्टि की है। इसमें वो अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। डिविलियर्स की पत्नी के इस फोटो पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बधाई दी है

अनुष्का शर्मा फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘डेनियल और एबी…बहुत ही अच्छी खबर है।’ सिर्फ अनुष्का ही नहीं, डेनियल की इस फोटो पर एबी के कई फैन्स उन्हें और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हालांकि क्रिकेट के मैदान पर फिर से उन्हें खेलते देखते का सपना देख रहे फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि डिविलियर्स 18 जुलाई से 3TC मैच खेलते नजर आएंगे जिसे क्रिकेट साउथ अफ्रीका आयोजित करवा रहा है।

Exit mobile version