indiaprime24.com

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारी जोरों शोर पे चल रही है 5 अगस्त को होगा भूमि पूजन

भूमि पूजन में एक लाख पैकेट प्रसाद की व्यवस्था प्रशासन ट्रस्ट से समन्वय स्थापित करके करेगा*
-*अयोध्या से हनुमानगढ़ी मार्ग तक सुरक्षा के दृष्टिकोण से होगी बैरीकेटिंग*
*हनुमानगढ़ी गेट नम्बर तीन से रामजन्मभूमि में प्रवेश की सड़क को ठीक करा रहा है प्रशासन..*
*अयोध्या*-जिला प्रशासन श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से समन्वय स्थापित करके प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मेंं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेगा। सम्पूर्ण मार्ग की पीले रंग से पुताई के साथ एक लाख लोगो के प्रसाद की व्यवस्था की जायेगी। इसके साथ में अयोध्या से शहर मार्गो पर एक लाख दीपक जलेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर प्रशासनिक जिम्मेदारियां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक करके जिलाधिकारी ने सौप दी गयी है।
साकेत महाविद्यालय में प्रधानमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड़ बनाया जा रहा है। जिसमें साकेत महाविद्यालय के मैदान का समतलीकरण होगा। इसके साथ में भव्य स्वागत गेट बनाया जायेगा। अयोध्या से हनुमानगढ़ी मार्ग तक रेलिंग व बैरीकेंटिंग की जायेगी। मार्ग के किनारे छोटी गुमटियों को हटाया जा रहा है। सम्पूर्ण मार्ग पर पीले रंग से पुताई की जायेगी। इसमें अयोध्या धाम से सम्बंधित कला व पेटिंग की जायेगी। मार्ग को फूलों से सजाया भी जायेगा। फैले विद्युत तारों को सही किया जायेगा। हनुमानगढ़ी सीढ़ियों व मंदिर की सफाई नगर निगम विशेष अभियान के तहत करायेगा। हनुमानगढ़ी गेट नम्बर तीन से श्रीरामजन्मभूमि प्रवेश द्वार तक सड़क को ठीक करने की जिम्मेदारी अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग को दी गयी है। परिसर में टेंट, स्टेज लगाया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था गर्भ ग्रह दर्शन की एसओपी तैयार करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पौधरोपण भी करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रभागीय वन अधिकारी को सौंपी गयी है। रामजन्भूमि पर को रंगोली बनाकर सजाया जायेगा। अयोध्या शहर व सम्पर्क मार्गो पर एक लाख दिये जलेंगे। बीस स्थानों पर एलईडी स्क्रीन से लाईव प्रसारण किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से सम्पर्क करके एक लाख पैकेट प्रसाद के वितरण की व्यवस्था की जायेगी।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार पटवा
Exit mobile version