indiaprime24.com

आज फिर गिरे सोने के दाम

सोने के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. लेकिन आज कि अच्छी खबर ये है कि सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. सोने के भाव (Gold Price) में जब गिरावट हो तब निवेश करना बेहतर होता है. इससे आने वाले दिनों में आपको अच्छे रिटर्न मिल सकते है. सोने के दामों में ऊपरी स्तर से लगभग 10 फीसदी तक की गिरावट देखी गई है. ऐसे में सोने में निवेश आपको अच्छा रिटर्न दिला सकता है.सोने के दाम में (gold price today) मंगलवार 8-9-2020 को बाजार खुलते ही गिरावट देखी गई. सुबह लगभग 9.30 बजे सोना मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगभग 237.00 रुपये की गिरावट के साथ 50828.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. चांदी 392.00 रुपये की गिरावट के साथ 67879.00 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.

60 हजार रुपये तक जा सकते हैं रेट
बाजार के जानकारों के मुताबिक सोना दिवाली तक 60 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जा सकता है. सोना खरीदने के साथ ही इसके टैक्स नियमों की जानकारी जरूरी है. सोना खरीदने पर टैक्स चुकाना पड़ता है. लेकिन बेहद कम लोग ही जानते हैं कि सोना बेचने पर भी टैक्स चुकाना होता है.

Exit mobile version