indiaprime24.com

‘साथ निभाना साथिया 2’ शो को क्या ‘कोकिलाबेन’ के बाद ‘गोपी बहू’ और ‘अहम’ भी कर रहे हैं अलविदा

टीवी के पॉप्युलर शो ‘साथ निभाना साथिया 2’ के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल, हाल ही में ‘कोकिलाबेन’ के शो से अलविदा करने की बात सामने आई थी। रूपल पटेल इससे पहले शो ‘ये रिश्‍ते हैं प्‍यार के’ में नजर आ रही थीं। बाद में ‘साथ निभाना साथिया 2’ के लिए अप्रोच किया गया था। शो का सबसे महत्वपूर्ण किरदार होने के नाते, मेकर्स उनके बिना नया सीजन नहीं चाहते थे। रूपल को केवल 20 एपिसोड के लिए ही साइन किया गया था, नवंबर के महीने में उनका ट्रैक खत्म हो जाएगा। अब खबरें आ रही हैं कि ‘गोपी बहू’ और ‘अहम’ का भी शो में सफर खत्म हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, देवोलीना भट्टाचार्जी और मोहम्मद नाजिम को भी रूपल पटेल की तरह थोड़े समय के लिए शो में लाया गया था।

स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, सूत्रों से पता चला है कि रूपल पटेल, देवोलीना भट्टाचार्जी और मोहम्मद नाजिम को सीजन 2 में कुछ ही समय के लिए साइन किया गया था। सभी का ट्रैक नवंबर में खत्म हो रहा है। मिड नवंबर तक तीनों ही शो को अलविदा कह देंगे। सीरियल की कहानी केवल ‘गहना’ पर फोकस करेगी। इसके साथ ही देसी परिवार में उनकी जर्नी को दिखाया जाएगा।

हालांकि, देवोलीना भट्टाचार्जी और मोहम्मद नाजिम भी शो को अलविदा कह रहा हैं या इनका सफर शो में जारी रहेगा, इसपर मेकर्स की ओर से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

Exit mobile version