indiaprime24.com

हमारा हर फैसला एक ही तराजू में तौला जाए, पढ़ें नए संसद के भूमि पूजन पर पीएम मोदी के भाषण के 10 बड़ी बातें

नए संसद भवन के निर्माण के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने जीवन में वो क्षण कभी नहीं भूल सकता जब 2014 में पहली बार एक सांसद के तौर पर मुझे संसद भवन में आने का अवसर मिला था। तब लोकतंत्र के इस मंदिर में कदम रखने से पहले, मैंने सिर झुकाकर, माथा टेककर, लोकतंत्र के इस मंदिर को नमन किया था। नीचे पढ़ें पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें।भूमि पूजन के अवसर पर बोले हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत के लोग मिलकर अपनी संसद के इस नए भवन को बनाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि और इससे सुंदर क्या होगा, इससे पवित्र क्या होगा कि जब भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व मनाए, तो उस पर्व की साक्षात प्रेरणा, हमारी संसद की नई इमारत बने।

Exit mobile version