indiaprime24.com

सर्दी में गर्मी बढ़ाने वाला है रानी चटर्जी और आदित्‍य मोहन का यह गाना

भोजपुरिया क्‍वीन रानी चटर्जी और सुपर स्‍टार आदित्‍य मोहन का एक गाना इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। यह गाना सर्दी में गर्मी बढ़ाने वाला है। यानी इस गाने ने भोजपुरिया म्‍यूजिक लवर्स को दीवाना बना दिया है। गाना है ‘अईहा एतवार के जा झार के’, जो संस्‍कार आर्ट्स इंटरनेशनल के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाना रिलीज के साथ ही वायरल भी हो रहा है।आखिर गाने में ऐसा क्‍या है कि यह खूब वायरल होने लगा है। दरअसल गाने में रानी और आदित्‍य की केमेस्‍ट्री लाजवाब है। और गाने के जो बोल हैं वो एक पुराने गाने से इंस्‍पार्ड हैं, जो अपने जमाने में चार्ट बस्‍टर गाना था। गाने को रीमेक तो नहीं कह सकते हैं, लेकिन मनोरंजक बेहद है। यह गाना फिल्‍म ‘परिवार के बाबू’ का है, जिसे खुद रानी चटर्जी ने अपने सुरीले अंदाज में गाया है। गाना ‘अईहा एतवार के जा झार के’ एक आईटम नंबर है। यह वजह है कि गाना एक बार में लोगों के जुबान पर चढ़ गई है। इस गाने के संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गाने को लेकर रानी और आदित्‍य ने खुशी जाहिर की और कहा कि हमने एक बेहतरीन गाना बनाया है। हमारी केमेस्‍ट्री बेहतरीन है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। यह गाना फिल्‍म के तमाम अच्‍छे गानों में से एक है। उम्‍मीद करती हूं यह साल की सबसे बड़ी हिट हो। इसलिए हम अपने चाहने वालों से अपील भी करते हैं कि गाने का प्रसार अपने जानने वालों के बीच बढ़चढ़ कर करें और अपना प्‍यार व आशीर्वाद दें।

Exit mobile version