indiaprime24.com

अंतरराष्ट्रीय महामारी समझौते का विश्व नेताओं ने किया आह्वान

विश्व की करीब 20 से ज्यादा सरकारें एवं अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के प्रमुखों ने महामारी रोकने की तैयारियों के लिए अंतरराष्ट्रीय समझौता करने का आह्वान किया। इन नेताओं का कहना है कि इससे आने वाली पीढ़ियों की रक्षा होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम गेब्रेयसस, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, इटली के मारियो द्राघी, रवांडा के पॉल कागेम ने ‘‘नई सामूहिक प्रतिबद्धता’ की अपील करते हुए कहा कि विश्व की महामारी तैयारी और प्रतिक्रिया को बहाल किया जा सके जो संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के संविधान के मूल में निहित है।
हालांकि, अब भी ऐसे कुछ सवाल हैं जिनका जवाब मिलना बाकी है जैसे इस तरह का समझौता कैसे वास्तव में देशों को अधिक समन्वय कर पाएगा। 

मंगलवार को प्रकाशित लेख में कहा, ‘‘हम इस बात को लेकर सहमत हैं कि देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के नेताओं के तौर पर यह सुनिश्चित करने की हमारी जिम्मेदारी है कि कोविड-19 महामारी से दुनिया सबक ले।’

Exit mobile version