मुंबई। महाराष्ट्र के तट के निकट चक्रवाती ‘तौकते’ तूफान में फंसा भारतीय जहाज P३०५ समुद्र में डूब गया है। यह हादसा मुंबई से १८६ किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास हुआ है। भारतीय नौसेना ने इस जहाज में सवार 146 लोगों को बचा लिया है, जबकि 170 से ज्यादा लापता हैं। न्यूज एजेंसी ने बताया कि, इसी जगह एक और भारतीय जहाज भी फंसा है। इसमें सवार लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोलकाता को भेजा गया है। आईएनएस कोलकाता भारतीय नौसेना का ही पोत है। वहीं, सुबह ओएनजीसी ने भी सूचना दी कि, अब तक 148 लोगों को बचा लिया गया है। बचाव कार्य अभी जारी है।
ओएनजीसी की ओर से बताया कि, गंभीर चक्रवाती तूफान के कारण, अरब सागर में पश्चिम-तटीय क्षेत्रों में ओएनजीसी की एक परियोजना पर काम कर रहे F कॉन्स के 3 निर्माण बार्ज और अन्वेषण उद्देश्य पे तैनात कर्मचारी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के शिकार हो गए है । ओएनजीसी ने कहा कि, अपने कर्मियों और जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऑफशोर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप और एमआरसीसी समुद्री मै बचाव के हर संभव कोसशी कर रह है