indiaprime24.com

आईपीएल फाइनल में आमिर खान इस खास वक्त पर रिलीज करेंगे ‘लाल सिंह चड्ढा’ का ट्रेलर

नई दिल्ली। (Laal Singh Chaddha release date and time) आमिर खान अपनी मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर इन दोनों जोरो शोरो से प्रामोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर भी अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन आमिर ने लोगों के बीच फिल्म के लिए एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। दंगल अभिनेता ने लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज करने के लिए जोरदार तैयारी की है। वे इसे आईपीएल 2022 के फाइनल्स के दौरान लॉन्च करने वाले हैं।

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अब इसकी आधिकारिक पुष्टी भी कर दी है। पोस्ट में लाल सिंह चड्ढा का पोस्टर शेयर किया गया है। जिस पर टाइम की जानकारी दी गई। जिसके अनुसार ट्रेलर रिलीज मैंच के पहले इनिंग के सेकेंड टाइम आउट के दौरान होगा। रविवार यानी 29 मई को आईपीएल 2022 का फाइनल मैच है, जो रात 8 बजे से शुरू होगा। ये मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल के बीच होगा। लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज पहली पारी के तकरीबन 11 ओवर्स बाद यानी रात 9:00 से 9:30 बजे के आस पास दूसरे टाइमआउट के दौरान होगा।

फिल्म लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। वहीं, वायकॉम 18 स्टूडियोज द्वारा इस फिल्म का निर्माण किया गया है। लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान मुख्य भूमिका ने नजर आने वाले हैं, जबकि एक्ट्रेस करीना कपूर खान उनकी प्रेमिका के किरदार में दिखाई देंगी। इनके अलावा फिल्म में साउथ के एक्टर नागा चैतन्य और मोना सिंह भी अहम किरदार में हैं। ये फिल्म साल 1994 में आई अमेरिकी फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रीमेक है। जो कई अलग- अलग टाइम पीरियड को दर्शाएगी, इनमें कुछ राजनीतिक घटनाएं भी शामिल हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा को भारत के 100 से अधिक स्थानों पर शूट किया गया है। कोविड-19 प्रोटोकॉल्स के चलते फिल्म की रिलीज डेट कई बार बढ़ाई जा चुकी है। नई रिलीज डेट के अनुसार फिल्म 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों रिलीज की जाएगी।

Exit mobile version