प्रथम चरण के अंतिम दिन प्रदेश के 11 स्थानों पर हुई जनसभा
पार्टी नेताओं ने की अपील 6 जुलाई को हर बूथ पर हो भाजपा के पक्ष में मतदान
लाखों कार्यकर्ता और आमजन ने वार्ड स्तर पर सुनी वर्चुअली जनसभा

बूथ स्तर पर सक्रिय टोली सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं की : प्रदेश प्रभारी
पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने भोपाल के इतवारा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण और विकास के पहिए पर चलने वाली सरकार है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ऐसी आदर्श सरकार है, जिसने देश में सर्वप्रथम गरीब कल्याण की योजना क्रियान्वित की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। सरकार की योजनाएं ब्रम्हास्त्र है, जिन योजनाओं को लेकर कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा और उनकी टीम लगातार जनसंपर्क और सेवा के कार्य में जुटे है। आज बूथ स्तर पर किसी राजनैतिक दल की सक्रिय टोली अगर है तो वह भाजपा है। कांग्रेस के पास हमसे मुकाबला करने के लिए न कार्यकर्ता है, न नेता है और न नीति है। श्री राव ने कार्यकर्ता और जनता से अपील करते हुए कहा कि 6 जुलाई को मतदान होगा। हर कार्यकर्ता यह ठान ले कि हर बूथ पर भाजपा का झंडा फहराकर रहेंगे। प्रत्येक बूथ पर 50 प्रतिशत वोट प्राप्त करने तक भाजपा कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। श्री राव के साथ महापौर प्रत्याशी श्रीमती मालती राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित पार्टी के नेतागण उपस्थित थे।
मैं 20-20 घंटे काम करता हूं, क्योंकि मेरे मन में प्रदेश के विकास की तड़प है : मुख्यमंत्री
इंदौर के लवकुश चौराहा से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 20-20 घंटे काम कर लेता हूं, क्योंकि मेरे मन में प्रदेश के विकास और अपनी प्राणों से प्यारी जनता की जिंदगी को बदलने की मन में तड़प है। सेवा का यह भाव ही मुझे कार्य करने की शक्ति देता है। हमारे शहर स्वच्छ और सुंदर होने के साथ-साथ सुरक्षित भी होंगे। साथ ही 21 हजार करोड़ रुपये से हम मिशन नगदरोय में बेहतरीन सड़कें बनायेंगे, आधारभूत ढांचों का विकास होगा और शुद्ध पेयजल घर-घर पहुंचायेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबके लिए है, लेकिन उनके लिए सबसे पहले है, जो सबसे पीछे हैं, सबसे नीचे हैं, सबसे कमजोर हैं। हर गरीब का कल्याण हमारी प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा मध्यप्रदेश की धरती पर रहने वाले हर गरीब के अपने मकान का सपना साकार होगा। बड़ी अट्टालिका न सही,लेकिन छोटा-सा मकान अवश्य होगा।रहने की जमीन की भूमि का पट्टा देकर उसे मालिक बनायेंगे और आवास योजना में घर बनाने के लिए राशि भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि हमारे शहरों का संपूर्ण विकास हो सके, इसके लिए भाजपा के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देकर भारी मतों से विजयी बनाइये, ताकि विकास और जनकल्याण के काम सुचारू रूप से होते रहें।
प्रत्येक बूथ पर भाजपा 50 प्रतिशत वोट शेयर हासिल कर इतिहास रचेगी : प्रदेश अध्यक्ष
प्रथम चरण के अंतिम दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर से पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास और जनता की सेवा के लिए हमेशा संकल्पित रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश विकास पथ पर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा संकल्प लेकर काम करती है और संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता। जनता जानती है कि कांग्रेस झूठ, छल, कपट के आधार पर राजनैतिक रोटियां सेंकती है। उन्होंने कहा कि देश में तालिबानी प्रवृत्ति के लोग अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे है। ऐसे लोग कांग्रेस और उनके सहयोगियों से समर्थन पाते है। उदयपुर और अमरावती में हुई घटना इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि तालिबानी विचार को पोषित करने का काम कांग्रेस ने किया है। इस सोच को समर्थन करने वाली ताकत को खत्म करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस नगरीय निकाय चुनाव में हम मिलकर पूरे मध्यप्रदेश की 16 नगर निगमों और हर नगर पालिका, नगर परिषद में भाजपा को जिताकर तालिबानी सोच का समर्थन करने वालों को हराएं। उन्होंने कहा कि आज चुनाव प्रचार समाप्त हो रहा है। एक एक कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर 2003 के पहले मध्यप्रदेश और आज का समृद्ध मध्यप्रदेश के बारे में जनता को बताएं निश्चित तौर पर प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर हासिल कर जीत का इतिहास रचेगी। जबलपुर सभा में भोजपुरी फिल्म अभिनेता व सांसद श्री मनोज तिवारी, महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार, प्रदेश मंत्री श्री आशीष दुबे, पूर्व मंत्री श्री शरद जैन, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, श्री अभिलाष पाण्डे, जिलाध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर सहित सभी पार्षद प्रत्याशीगण उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जबलपुर पहुंचे और युवा मोर्चा की वाहन रैली के साथ सभा स्थल रवाना हुए। वाहन रैली में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं भोजपुरी अभिनेता व सांसद श्री मनोज तिवारी मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं बाइक चलाते हुए शामिल हुए। वाहन रैली दीनदयाल चौक से दमोहनाका, गोहलपुर, रद्दी चौकी होते हुए बिरसा मुंडा चौक पहुंची।