indiaprime24.com

12 अप्रैल 2023. बुधवार सुबह भारत में दो स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार के अररिया के साथ ही पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दोनों स्थानों पर भूकंप की पुष्टि कर दी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह बिहार के अररिया में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। सुबह करीब 5.35 बजे यह भूकंप आया, तब अधिकांश लोग नींद में थे। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।

Exit mobile version