indiaprime24.com

राजस्थान की हवाओं से बदल रहा मौसम

13 अप्रैल 2023. ग्वालियर)। राजस्थान से आ रही गर्म हवा से शहर का मौसम बदल गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामानय् से 0.9 डिसे अधिक रहा। इससे दिन में गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के आसार जताए हैं। गर्मी और बढ़ोतरी होगी। 15 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके सक्रिय होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

Exit mobile version