indiaprime24.com

छत्तीसगढ़ की घटना के बाद एमपी के नक्सल प्रभावित इलाकों में अलर्ट

भोपाल (राज्य ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सलियों द्वारा जिला रिजर्व बल (डीआरएफ) का वाहन उड़ाने के बाद मध्य प्रदेश में नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी में पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने तीनों जिलों में हाकफोर्स और जिला पुलिस बल को विशेष निगरानी रखने को कहा है। दंतेवाड़ा में हुई घटना में 10 जवान बलिदानी हो गए।

बता दें कि तीन दिन पहले ही मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस ने दो इनामी महिला नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। बीते 16 माह में पुलिस ने आठ बड़े नक्सलियों

Exit mobile version