धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी-कांकेर नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बारात से लौट रहे बोलेरो सवार 10 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छह माह की बच्ची को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। हादसा बुधवार रात साढ़े दस बजे बालोद जिले के जगतरा से तीन किलोमीटर पहले हुआ। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। मृतकों में चार पुरुष, पांच महिला और एक बच्चा शामिल है। मृतक धमतरी जिले के सोरम- भटगांव के निवासी है। इस घटना से शादी का जश्न मातम में बदल गया।