indiaprime24.com

SCO बैठक के बाद जयशंकर बोले- बिलावल आतंकवाद के प्रवक्ता

:पाक विदेश मंत्री ने कहा था- भारत ने 370 हटाकर बातचीत के रास्ते बंद किए

SCO बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को गोवा की राजधानी पणजी में विदेश मंत्री एस जयशंकर (बाएं) और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो। – Dainik Bhaskar
SCO बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार को गोवा की राजधानी पणजी में विदेश मंत्री एस जयशंकर (बाएं) और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो।
गोवा में शुक्रवार को शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की भी मुलाकात हुई। मीटिंग के दौरान एस जयशंकर ने नमस्ते किया तो बिलावल ने भी हाथ जोड़े।

बैठक खत्म होने के बाद जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्‌टो आतंकवाद की इंडस्ट्री के प्रमोटर और प्रवक्ता हैं। उनकी विश्वसनीयता उनके फॉरेन एक्सचेंज से भी ज्यादा गिरती जा रही है।

इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने प्रेस से बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था। बिलावल ने आर्टिकल 370 खत्म करने के भारत के फैसले को गैर कानूनी बताया। उन्होंने कहा- कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छीनकर भारत ने बातचीत के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं।

जयशंकर ने बिलावल से मिलने के 10 मिनट बाद उठाया आतंक का मुद्दा
SCO के विदेश मंत्रियों की बैठक में पाक विदेश मंत्री भुट्टो से मिलने के 10 मिनट बाद ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने कहा था- आतंकवाद दुनिया के लिए बड़ा खतरा है। इसे किसी भी तरह से सही नहीं ठहराया जा सकता है। जयशंकर ने ये भी कहा कि आतंकवाद से हर रूप में लड़ना और उसे हर हाल में रोकना होगा।

Exit mobile version