indiaprime24.com

कर्नाटक में जीत दिलाने के बाद एमपी में डेरा डालेंगे सुनील

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) को अब केवल 6 महीने रह गए हैं. प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) चुनावी वार रूम के सेटअप के साथ स्ट्रेटेजिक एक्सपर्ट की सेवाएं लेने लगे हैं. कांग्रेस ने अपने पुराने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का उत्तराधिकरी खोज लिया है, जिसने कर्नाटक (Karnatka) में उसे बम्पर जीत दिला दी है.

चुनावों में कांग्रेस की रणनीति के नए शिल्पकार सुनील कानुगोलू (Sunil Kanugolu) का जादू कर्नाटक चुनाव में जमकर चला है. कर्नाटक में कांग्रेस को बम्पर जीत दिलाने के बाद अब बारी मध्य प्रदेश की है. वो मध्य प्रदेश में कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के साथ मुख्य रणनीतिकार की भूमिका में नजर आएंगे. कांग्रेस सांसद नकुलनाथ (Nakul Nath) के भोपाल (Bhopal) स्थित बंगले को सुनील कानुगोलू का वार रूम बनाया गया है.

Exit mobile version