indiaprime24.com

मणिपुर में 18 दिन बाद एक बार फिर हिंसा

:राजधानी इंफाल में उपद्रवियों ने कई घर फूंके; सेना बुलाई गई, कर्फ्यू भी लगा

इंफाल
राजधानी इंफाल के न्यू लम्बुलेन इलाके में घरों में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। – Dainik Bhaskar
राजधानी इंफाल के न्यू लम्बुलेन इलाके में घरों में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी।
मणिपुर में 18 दिन बाद एक बार फिर हिंसा हुई। राजधानी इंफाल में सोमवार को उपद्रवियों ने खाली पड़े घरों में आग लगा दी। हिंसा को देखते हुए सरकार ने इलाके में सेना तैनात कर दी। कर्फ्यू लगा दिया गया और 26 मई तक इंटरनेट भी बैन कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह 10 बजे न्यू लम्बुलेन के लोकल मार्केट में जगह को लेकर मैतेई और कुकी समुदाय के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उपद्रवियों ने कुछ घरों में आग लगा दी। हिंसा को देखते हुए सेना को बुलाया गया। पुलिस ने दो उपद्रवियों को पकड़ा है, उनसे हथियार बरामद किए गए हैं।
राज्य में हिंसा की वजह से अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। सरकार ने दंगाइयों को गोली मारने का आदेश दे रखा है। हिंसक घटनाओं में अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है। 230 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं और 1700 घरों को जलाया गया है

Exit mobile version