indiaprime24.com

हाईकोर्ट के वकील के घर NIA की रेड

जबलपुर में ​​​​​​​फॉरेन फंडिंग, हथियारों के इनपुट पर 6 जगह दबिश; भोपाल-दिल्ली से पहुंची टीम
जबलपुर..नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने शुक्रवार देर रात जबलपुर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता ए उस्मानी के बड़ी घंटाघर, ओमती स्थित घर समेत आधा दर्जन स्थानों पर दबिश दी। दिल्ली और भोपाल से पहुंचे करीब एक दर्जन आईपीएस अफसर और 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया। मेन रोड बंद कर दिया गया और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।
अधिवक्ता ए. उस्मानी के घर पर यह दबिश विदेशी हथियार और टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में दी गई। इसका इनपुट अन्य शहरों से गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पुलिस पूछताछ में हुआ था। संदिग्धों की रिमांड खत्म हो चुकी है। अधिवक्ता के घर NIA की टीम शुक्रवार रात 11 बजे पहुंची थी। टीम ने अंदर जाकर छानबीन और पूछताछ शुरू कर दी। कार्रवाई शुरू होने के साथ ही घंटाघर और ओमती में रोड के दोनों सिरों पर बैरिकेड लगा दिए गए। आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। जबलपुर SP तुषारकांत विद्यार्थी भी बाद में पहुंचे।
NIA ने शहर के सिविल लाइन में 2 जगह, बड़ी ओमती में 2 जगह और अधारताल में यह कार्रवाई की है। जिस समय NIA बड़ी ओमती में अब्दुल रज्जाक के घर के आसपास कार्रवाई कर रही थी, तब पुलिस ने मीडियाकर्मियों के मोबाइल छीन लिए। जानकारी मिली है कि मकसूद कबाड़ी और अहद उल्लाह अंसारी के घर दबिश दी गई

Exit mobile version