करणी सेना के पदाधिकारियों ने मुंबई में किया प्रदर्शन, बोले आदिपुरुष फिल्म से हिन्दू समाज की भावना आहत हुई, धर्म व संस्कृति से खिलवाड़ नहीं सहेगा हिन्दू समाज
फिल्म आदिपुरुष का विरोध करने करणी सेना के पदाधिकारी इंदौर से मुंबई पहुंचे.मुंबई में आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत के घर के बाहर करणी सेना ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया.क्षत्रिय करणी सेना मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने ओम रावत को चेतावनी दी थी कि वह आदिपुरुष फिल्म का प्रदर्शन बंद करें.करणी सेना की इस चेतावनी को डायरेक्टर ओम रावत ने नहीं माना और आदिपुरुष फिल्म का प्रदर्शन बंद नहीं किया.इसके विरोध में ही सोमवार को करणी सेना के पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर उनके घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे.करणी सेना के कार्यकर्ताओं के इस विरोध पर महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
जो भी हिन्दू समाज की भावनाएं आहत करेगा उस पर कालिख पोतेंगे
इंदल सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज की भावनाओं को फिल्म ने आहत किया है.हमें गिरफ्तार किया गया लेकिन इसके बाद भी हम अपनी बात पर अड़े रहे और यह कहते हैं कि हिन्दू समाज की छवि को धूमिल करने का षड्यंत्र बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाया जाएगा तो हम इसी तरह से प्रदर्शन करेंगे.हम उसका खुलकर विरोध करेंगे आगे भी अगर कोई भी डायरेक्टर इस प्रकार की मूवी बनाकर हिंदुओं की भावना आहत करेगा तो उसके घर पहुंचकर भी कालिख पोती जाएगी.प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के पदाधिकारी नारा लगा रहे थे कि शहर भी तेरा, घर भी तेरा, सर भी तेरा लेकिन जूता करणी सेना का होगा.प्रदर्शन के दौरान राजा सिंह शेखावत, इंदल सिंह राणा, एवं महाराष्ट्र और गुजरात की टीम को ठाणे, पालघर से पुलिस ने गिरफ्तार किया.उन्हें बाद में छोड़ दिया गया.