indiaprime24.com

केदारनाथ दर्शन के लिए निकले तीन युवक, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, एक की मौत, दो घायल

एक बाइक पर सवार होकर केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे युवकों की बाइक खाई में गिर गई।
इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी के समीप एक बाइक खाई में गिर गई। इस
हादसे में बाइक सवार एक युवक मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। दोनों
घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

अमेठी उत्तर प्रदेश निवासी तीनों युवक केदारनाथ धाम दर्शन के लिए एक ही बाइक पर निकले
थे। प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती रितेश शाह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम
को सूचना मिली कि शिवपुरी में एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है।

Exit mobile version