indiaprime24.com

MP News: महाकाल की शरण में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, भस्मआरती के बाद रजत द्वार से किया सपरिवार पूजन

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भगवान महाकाल का दर्शन लाभ लिया. महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के नियम के अनुसार गिरीश गौतम ने भगवान महाकाल के मुख्य द्वार से आरती की है. 

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सावन के महीने में देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने पहुंच रहे हैं. मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भगवान महाकाल का दर्शन लाभ लिया. 

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम सपरिवार महाकाल मंदिर पहुंचे थे. उन्होंने भस्मआरती के बाद महाकाल का पूजन किया. खास बात तो यह रही कि महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के नियम के अनुसार गिरीश गौतम ने भगवान महाकाल के मुख्य द्वार से आरती की है. गिरीश गौतम ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वे पहले कई बार भगवान महाकाल के दर्शन लाभ लेने आए हैं. देश में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की. इस दौरान महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी और आरपी गेहलोत ने उनका सम्मान किया.

 

Exit mobile version