indiaprime24.com

डांस रियलिटी शो: ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 में शोएब इब्राहिम से लेकर तनीषा मुखर्जी तक, ये सलेब्स मचाएंगे धमाल, यहां देखें कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट

‘झलक दिखला जा’ टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में से एक है। ये शो बीते कई सालों से लोगों को एंटरटेन करते आ रहा है। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकनि अब उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योकिं, जल्द ही ‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 का आगाज होने जा रहा है। ‘झलक दिखला जा’ के हर सीजन में कई पॉपुलर सेलेब्स अपने कोरियोग्राफर पार्टनर्स के साथ अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखाते हैं। बता दें कि, सितारों से सजे इस शो में 11 सेलेब्स कंटेस्टेंट अपने-अपने कोरियोग्राफर के साथ अपने डांस मूव्स से धमाल मचाते नजर आएंगे। तो चलिए जानते हैं झलक दिखला जा 11 के कंफर्म कंटेस्टेंट कौन-कौन हैं-

‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 को ये सेलेब्स करेंगे जज

डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के सीजन 11 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को लगातार बढ़ाते रहने के लिए मेकर्स ने बैक-टू-बैक प्रोमो जारी किए हैं, जिसमें जजों और सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई गई है। इस सीजन में फराह खान, अरशद वारसी और मलाइका अरोड़ा शो को जज करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं डांस रियलिटी शो को ऋत्विक धनजानी और गौहर खान होस्ट करने वाले हैं। बता दें कि झलक दिखला जा का सीजन 11 सोनी टीवी पर 11 नवंबर से टेलीकास्ट होगा।

‘झलक दिखला जा’ सीजन 11 के कंफर्म कंटेस्टेंट शोएब इब्राहिम-टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम ‘झलक दिखला जा सीजन 11 में अपने डांस मूव्स दिखाते नजर आएंगे। एक्टर को आखिरी बार सीरियल ‘अजूनी’ में देखा गया था।

Exit mobile version