indiaprime24.com

MP Election 2023: I.N.D.I.A. अलायंस पर शिवराज का हमला, बोले- बनने से पहले बिखर गया गठबंधन

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने I.N.D.I.A. अलायंस को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन तो बनने से पहले ही बिखर गया है. उन्होंने पार्टी की सरकार के विंध्य में किए गए कार्य भी गिनाए.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है. आज नीतीश कुमार जी ने भी कहा है कांग्रेस बाकी दलों की चिंता ही नहीं करती. इसके पहले भी अगर आप देखेंगे कांग्रेस ने कांग्रेस की चिंता की है और कांग्रेस में भी परिवारों की ही चिंता होती है. सोनिया गांधी से लेकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह तक सब अपने बेटे-बेटी को स्थापित करने में जुटे हैं.

तना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान शिवराज ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी बेटा और बेटी को ही स्थापित करने में जुटी हैं. इसी परंपरा को कमलनाथ जी निभा रहे हैं, वह अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं. उनके बेटे तो टिकट भी अनाउंस करते हैं. पहले छिंदवाड़ा की टिकट बेटा अनाउंस करेगा और बाद में फिर कांग्रेस अनाउंस करेगी. दिग्विजय जी अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं और पर्दे के पीछे इंडी  गठबंधन तो बिखर ही गया है कांग्रेस भी बिखेर रही है और अब सफाई देनी पड़ रही है हम साथ-साथ हैं. कांग्रेस के नेता तो जय-वीरू की जोड़ी बता रहे हैं. अब यह जोड़ी जय वीरू की जोड़ी नहीं है एक फिल्म आई थी “मेरे अपने” जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी दोनों अपने-अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे. यह बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती.

इंदौर-भोपाल से ज्यादा पैसा खर्च किया सतना-रीवा पर
शिवराज ने दावा किया कि उनकी सरकार ने भोपाल-इंदौर से भी ज्यादा पैसा रीवा और सतना के विकास पर खर्च किया है. वहीं, विंध्य ने कांग्रेस को सब दिया लेकिन कांग्रेस ने विंध्य को कुछ नहीं दिया. चाहे दिग्विजय सिंह जी का शासन काल हो या उससे पहले कांग्रेस की सरकारें रही हों. विकास की दृष्टि से हमेशा पिछड़ा रखने का पाप अगर किसी ने किया है तो वह कांग्रेस पार्टी है. कमलनाथ जी बताएं अपने सवा साल का कार्यकाल में विंध्य के लिए क्या किया? कितनी बार विंध्य के दौरे किए, क्या दिया विंध्य को? हम हिसाब देने को तैयार हैं विंध्य का जो विकास हुआ है भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ है.

कमलनाथ ने गरीबों की योजनाओं को बंद कर पाप किया
शिवराज सिंह ने आरोप लगाया कि कमलनाथ की सरकार ने गरीबों की योजनाएं बंद कर दी थी. यह उन्होंने पाप किया था. हम सतना में ग्लोबल स्किल पार्क बनाएंगे. इसमें बच्चों को विश्वस्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी. अभी सिर्फ प्रदेश में एक ही ऐसा पार्क है, जो भोपाल में सिंगापुर के सहयोग से बना है. ये वही कांग्रेस है, जो भगवान राम को काल्पनिक बताती थी. कोर्ट में एफिडेविट देती थी. भगवान राम किस कमरे में पैदा हुए ये बताओ, पूछती थी.
Exit mobile version