indiaprime24.com

इंदौर की सड़कों पर गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत, कमर और गर्दन दर्द से परेशान लोग

इंदौर-की-सड़कों-पर-गड्ढों-ने-बढ़ाई-मुसीबत,-कमर-और-गर्दन-दर्द-से-परेशान-लोग

इंदौर की सड़कों पर गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत, कमर और गर्दन दर्द से परेशान लोग

इंदौर
इंदौर की सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढे अब केवल यातायात की समस्या नहीं रह गए हैं, बल्कि ये स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए ये गड्ढे दर्द का कारण बन रहे हैं। गड्ढों से गुजरते समय लगने वाले अचानक झटकों के कारण कमर और गर्दन में दर्द की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इस समस्या से सबसे अधिक युवा प्रभावित हो रहे हैं।

एमवाय अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में रोजाना चार से पांच मरीज इस तरह की समस्याओं के साथ आ रहे हैं। मरीजों का कहना है कि उन्हें पहले से कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अचानक दर्द शुरू हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, शहर में रोजाना हजारों लोग अपने काम के लिए दोपहिया वाहन का उपयोग करते हैं। अस्पतालों में कमर और गर्दन के दर्द से सबसे ज्यादा प्रभावित वे कर्मचारी हैं, जो आफिस आते-जाते हैं और डिलीवरी का काम करते हैं। इनका अधिकांश समय सड़क पर गुजरता है, जहां गड्ढों से बचना अब नामुमकिन हो गया है।

फिजियोथेरेपी से मिल रही राहत
विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी वाहन का पहिया गड्ढे में गिरता है, तो झटका सीधे रीढ़ की हड्डी और गर्दन तक पहुंचता है। अचानक लगने वाले झटकों से रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर दबाव पड़ता है, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव, सूजन, नस दबने और डिस्क खिसकने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एमवायएच में मरीजों को फिजियोथेरेपी से राहत मिल रही है। बिना दवाई के व्यायाम से मरीजों को आराम मिल रहा है।

इन समस्याओं को लेकर आ रहे मरीज

वाहन चालक इन बातों का रखें ध्यान

Exit mobile version