indiaprime24.com

भोपाल मेट्रो को नहीं मिल रहे यात्री, 14 दिन बाद ही समय के साथ ट्रिप भी घटाई

भोपाल-मेट्रो-को-नहीं-मिल-रहे-यात्री,-14-दिन-बाद-ही-समय-के-साथ-ट्रिप-भी-घटाई

भोपाल मेट्रो को नहीं मिल रहे यात्री, 14 दिन बाद ही समय के साथ ट्रिप भी घटाई

भोपाल.

भोपाल मेट्रो को अब एक चौथाई पैसेंजर भी नहीं मिल रहे हैं। यही कारण है कि मेट्रो कॉर्पोरेशन ने शुरुआत के सिर्फ 14 दिन बाद ही मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव करने के साथ ही ट्रिप भी घटा दी है। अब मेट्रो एम्स स्टेशन से सुबह नौ बजे की बजाय तीन घंटे की देरी से दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जबकि यही से शाम साढ़े सात बजे आखिरी ट्रिप चलेगी। नया शेड्यूल पांच जनवरी से लागू होगा।

भोपाल मेट्रो का उद्घाटन 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने किया था। इसके अगले दिन यानी 21 दिसंबर से कमर्शियल रन शुरू हो गया। इस दिन से आम लोग मेट्रो में सफर करने लगे। ऐसे में कमर्शियल रन के पहले दिन मेट्रो में सफर करने को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला था। इस दौरान 6568 पैसेंजर सवार हुए थे।

अब करीब एक हजार यात्री मेट्रो में हो रहे सवार

वहीं, अब एक हजार के आसपास ही यात्री मेट्रो में सवार हो रहे हैं। इस वजह से मेट्रो कॉर्पोरेशन ने टाइमिंग और ट्रिप दोनों में बदलाव कर दिया है।

ऐसा रहेगा नया शेड्यूल

अब ये रहेगी टाइमिंग

किस दिन कितने पैसेंजर मिले

21 दिसंबरः 6,568 पैसेंजर

22 दिसंबरः 2,896 पैसेंजर

23 दिसंबरः 2,163 पैसेंजर

24 दिसंबरः 1,787 पैसेंजर

25 दिसंबरः 4,264 पैसेंजर

26 दिसंबरः 1,473 पैसेंजर

27 दिसंबरः 1,200 पैसेंजर

28 दिसंबरः 2,349 पैसेंजर

29 दिसंबरः 1,100 पैसेंजर

30 दिसंबरः 9,67 पैसेंजर

31 दिसंबरः 1113 पैसेंजर

01 जनवरीः 2,023 पैसेंजर

02 जनवरीः 1,065 पैसेंजर

Exit mobile version