indiaprime24.com

गुजरात चुनावः कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, आरक्षण के लिए बिल और पेट्रोल-डीजल में 10 रुपए की कटौती का

नेशनल डेस्कः गुजरात के चुनावी घमासान में कांग्रेस ने अपने वादों का पिटारा खोल दिया है। सोमवार को गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, कांग्रेस के गुजरात चुनाव प्रभारी अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला और दूसरे सीनियर नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। पाटीदारों को आरक्षण के लिए बिल लाने का वादा किया है। इसके अलावा दूसरी बड़ी घोषण में पेट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपए कम करने का एेलान किया है। किसान कर्ज माफी और 25 लाख युवाओं को रोजगार देने का भी कांग्रेस ने वादा किया है।

पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा है कि वो एक खुशहाल गुजरात चाहते हैं। इसलिए पार्टी ने गुजरात में खुश रहे गुजरात और खुशहाल रहे गुजरात का नारा दिया है। गुजरात चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में कांग्रेस ने कई लोकलुभावन वादे किए हैं। कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में पाटीदार समाज के लिए आरक्षण के लिए बिल लाने का एेलान किया है। इसमें सबसे प्रमुख पार्टी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों में 10 रुपए घटाने का वादा करके लोगों की दुखती रग मरहम लगाने की कोशिश की है।

घोषणापत्र में राज्य में अल्पसंख्यक आयोग बनाने का वादा किया गया है। किसानों का कर्जा माफ किजा जाएगा, प्रदेश में हर किसान पर 38100 रुपए का कर्ज है। साथ ही किसानों से फसल बोने से पहले ही न्यूनतम समर्थन मूल्य देने और उनकी कर्ज माफी का भी वादा भी किया है। कांग्रेस ने प्रदेशवासियों को 16 घंटे बिजली देने का वादा घोषणा-पत्र में किया है। बिजली चोरी के केस वापस होंगे, कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी कर रहे कर्मचारी स्थायी होंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने कहा है कि काफी सोच समझ कर हमने घोषणापत्र तैयार किया है। ये गुजरात की जनता का घोषणापत्र है, जिसे गुजरात की जनता के साथ मिलकर सैम पित्रौदा और मधुसूदन मिस्त्री ने तैयार किया है।

Exit mobile version