indiaprime24.com

Race 3 song: सलमान संग सब कह रहे हैं Party chale on

मुंबई। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म रेस 3 का नया गाना हाल ही में रिलीज़ कर दिया गया है। इस सॉन्ग की खासियत यह है कि, इसमें सलमान खान के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट थिरकती नजर आ रही है और कह रही है ‘पार्टी चले अॉन’।

रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म रेस 3 का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। यह फिल्म 15 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है लेकिन इससे पहले इस फिल्म का नया सॉन्ग ‘पार्टी चले अॉन’ रिलीज़ कर दिया गया है। इस सॉन्ग में रेस 3 की पूरी स्टारकास्ट को देखा जा सकता है। शुरुआत सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस से होती जिसमें दोनों एक दूसरे को देखते नज़र आते हैं। सॉन्ग देखकर लग रहा है कि फिल्म में सलमान और जैकलीन के बीच एक बार फिर जबरदस्त रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिलने वाली है। इसके बाद सॉन्ग में साकिब सलीम, डेज़ी शाह, अनिल कपूर और बॉबी देओल नज़र आ रहे हैं। खास बात यह है कि, सॉन्ग में सभी जबरदस्त डांस स्टेप्स करते दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि, फिल्म के ट्रेलर और दो गानों के बाद सलमान खान ने कुछ दिन पहले फिल्म के असली ट्रैक अल्लाह दुहाई है और आई फाउंड ले गाने को लॉन्च किया था। अब इस फिल्म का तीसरा गाना भी खुद सलमान ने ट्विटर पर शेयर किया। रेस सीरिज का तीसरा पार्ट रेस 3 जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है। रेस 3 भी पहले और दूसरे पार्ट की तरह मल्टीस्टारर है जिसे मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि, रेस 3 को टिप्स के रमेश तौरानी और सलमान खान साथ मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज़ हो रही रेस 3 में सलमान खान, जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला हैं। फिल्म में कई बड़े एक्शन स्टंट रखे गए हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्म रेस 3 की रिलीज़ के बाद सलमान टीवी शो दस का दम शूट करेंगे और उसके बाद दबंग 3 शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और मौनी रॉय भी होंगी। साल के अंत में सलमान को अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत की शूटिंग शुरू करनी है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी होंगी।

Exit mobile version