विदिशा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच जुलाई को विदिशा आएंगे। यहां मुख्यमंत्री जिले के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि का वितरण करेंगे। जिले के एक लाख 11 हजार 353 किसानों को खरीफ फसल 2017 की प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि 336 करोड़ 18 लाख 45 हजार 792 रूपए किसानों के बैंक खातो में जमा कराने की कार्यवाही जारी है।
मुख्यमंत्री के प्रवास को ध्यानगत रखते हुए जिला स्तरीय प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि वितरण कार्यक्रम के मद्देनजर की जाने वाली व्यवस्थाओं व सभास्थल का जायजा शनिवार की प्रात: नवीन कृषि उपज मंडी प्रागंण मिर्जापुर का नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टण्डन, विधायक कल्याण सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दंागी, कॉ-आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्यामसुन्दर शर्मा और सीसीबी के उपाध्यक्ष एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सोनी के अलावा कलेक्टर केव्ही सिंह, पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर, वन संरक्षक एससी गुप्ता के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा स्थल का संयुक्त रूप से मुआयना किया गया।
आयोजन के मद्देनजर की जाने वाली व्यवस्थाओं के परिेपेक्ष्य में आवश्यक दिशा निर्देश कलेक्टर केव्ही सिंह के द्वारा विभागों के अधिकारियों को दिए गए है। आयोजन स्थल पर सभामंच, बेरिकेट्स, बैठक व्यवस्था, पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श कर स्थलों का चिन्हांकन किया गया है।