indiaprime24.com

ट्रेड वॉरः रूस ने इन अमरीकी सामानों के आयात पर बढ़ाया टैक्स

मॉस्को: रूस ने अमरीका से आयात किए जाने वाले कुछ सामान पर शुल्क की दर बढ़ा दी है। ऐसा उसने अमरीका की तरफ से ऐसा ही कदम उठाए जाने की प्रतिक्रिया में किया है।

आर्थिक मामलों के मंत्री मैक्सिम ओरश्किन ने एक बयान में कहा, ‘‘ क्षतिपूर्ति के लिए आयात शुल्क की दर को बढ़ाकर 25 से 40 प्रतिशत किया गया है। यह आयात किए जाने वाले उत्पाद पर निर्भर करता है। ’’ ओरश्किन ने कहा कि हाल में अमरीका के व्यापारिक प्रतिबंधों की लागत रूस को 53.76 करोड़ डॉलर पड़ी है। आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी केवल हमारे इसी नुकसान की प्रतिपूर्ति करेगी। उन्होंने कहा कि विश्व व्यापार संगठन के नियमानुसार रूस को यह करने का पूरा अधिकार है। मॉस्को आगे भी इस संबंध में कदम उठा सकता है।

Exit mobile version