indiaprime24.com

सुर्खियों में हिलेरी, 2020 के राष्‍ट्रपति चुनाव में ट्रंप के साथ रिमैच की तैयारी में जुटीं क्लिंटन!

न्यूयॉर्क । अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन सुर्खियों में हैं। अमेरिका में अटकलों का बाजार गर्म है कि वह 2020 के राष्‍ट्रपति चुनाव में एक बार फ‍िर प्रत्‍याशी हो सकती हैं।

जी हां, हिलेरी ने हाल के दिनों में अमेरिका में अपनी सार्वजनिक उपस्थिति तेज कर दी है। इतना ही नहीं हिलेरी ने धन उगाही के लिए भी लोगों से अपील कर रही हैं। इसके चलते ऐसी अटकलें हैं कि वह 2020 की वापसी की योजना बना रही हैं और डोनाल्ड ट्रम्प के साथ रिमैच की तैयारी कर रही है।

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रह चुकी हिलेरी क्लिंटन फाउंडेशन और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के लिए उच्च प्रोफ़ाइल कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट का दावा है कि पिछले महीने पांच बार अपने समर्थकों के बीच रहीं। इतना ही नहीं हिलेरी अपने समर्थकों के इन-बॉक्स के शीर्ष पर रही है।

ट्रंप की विवादास्पद शून्य सहनशीलता नीति के खिलाफ वह काफी मुखर रहीं। वह ईमेल, फेसबुक व अन्‍य स्राेतों के जरिए अपने संदेश को फैलाने में सफल रही हैं। इसके जरिए उन्‍होंने धन संग्रह का कार्य किया। इस धन संग्रह से उन्‍होंने प्रवासी बच्‍चों और उनके परिवारों की मदद की।

दान का आधा हिस्सा ट्विटर से आया है। ईमेल, इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए भी लोगों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लिया है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एंथनी केनेडी ने अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा के एक दिन बाद क्लिंटन के समूह डिमांड जस्टिस के साथ एक नई साझेदारी की घोषणा की है।

उधर, कुछ दिन पूर्व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को 2020 में उनके खिलाफ एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। बता दें कि ट्रंप ने 2016 में हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी के खिलाफ जीत हासिल की थी। हिलेरी पिछले कुछ माह से अपनी हार के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। वहीं ट्रंप का कहना है कि वह एक कमजोर उम्मीदवार थीं।

Exit mobile version