indiaprime24.com

संन्यास लेने वाले हैं भारत के सफलतम कप्तान धौनी, जानिए क्या है हकीकत

नई दिल्ली । भारतीय फैंस को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने का पहले ही दुख है लेकिन हो सकता है कि एक और खबर उन्होंने परेशान कर दी। इंग्लैड के खिलाफ तीसरा वनडे भारत 8 विकेट से हार गया और उसका इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीतने का सपना भी टूट गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 256 रन बनाए जवाब में इंग्लैंड ने केवल 2 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

फैंस मैच का नतीजा देख पहले ही दुखी थे लेकिन जब मैच के ठीक बाद उन्होंने धौनी को देखा तो वह परेशान हो उठे। मैच के बाद मैदान से जाते समय महेंद्र सिंह धोनी ने अंपायर से गेंद मांगी और उसे साथ लेकर बाहर निकले। अब ना तो भारत ने मैच जीता और ना सीरीज।

इसके साथ ही ना ही धौनी ने कोई एसा प्रदर्शन किया जिसे वह याद रखना चाहे तो उन्होंने अंपायर से गेंद क्यों मांगी। अब सभी के मन में ये सवाल है कि क्या धौनी संन्यास तो नहीं ले रहे।

वैसे भी धौनी कब क्या कर दे कोई नहीं जानता, याद कीजिए साल 2014 में उन्होंने कैसे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में टेस्ट से संन्यास ले लिया था। वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी उन्होंने अचानक छोड़ी। इसलिए फैंस ज्यादा डर रहे हैं।

फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनसे संन्यास ना लेने की गुजारिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी का इंग्लैंड दौरा ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और दूसरे वनडे की पारी खेलने के बाद तो उनकी मैदान पर हूटिंग हुई थी।

क्या सच में संन्यास ले सकते हैं धौनी?

अब अगर मौजूदा हालात को देखे तो लगता नहीं है कि धौनी संन्यास लेंगे। पहला तो ये कि वर्ल्डकप में अब एक साल से भी कम का समय रह गया है इसलिए धोनी ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो टीम को मझधार में छोड़ जाए। वहीं इस साल उन्होंने आइपीएल में भी गजब का प्रदर्शन किया था।

फैंस ने इस साल वही धौनी देखा जिसके लिए वह 10 साल पहले मशहूर हुए थे। धौनी ने गेंद ली जरूर है लेकिन हो सकता है इसके पीछे और कोई कारण हो। धोनी इस समय संन्यास लेंगे ऐसा मुश्किल लग रहा है लेकिन धौनी तो धौनी है अगर कुछ उन्होंने कुछ सोच रखा है तो वह पत्थर की लकीर ही है।

Exit mobile version