indiaprime24.com

Gold Price: धनतेरस से 2 दिन पहले सोना सस्ता हुआ, जानिए सर्राफा में आज का भाव

नई दिल्ली: धनतेरस से 2 दिन पहले सोने में गिरावट आई है। पिछले 3 दिन से सोने के भाव में लगातार तेजी आ रही थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 150 रुपए गिरकर 32,630 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ चांदी का भाव आज चढ़ गया।

सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में आज 310 रुपए की तेजी आई। सिक्का निमार्ताओं की मांग के कारण चांदी का भाव चढ़ा। बुलियन ट्रेडर्स के मुताबिक कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने के भाव में कमी आई। इसके अलावा खरीदार अगले सप्ताह धनतेरस होने के कारण अभी खरीदारी नहीं कर रहे हैं।

सिंगापुर में सोने का भाव 0.03 फीसदी गिरकर 1,233.50 डॉलर प्रति आउंस रहा। वहीं चांदी का भाव 0.03 फीसदी गिरकर 14.82 डॉलर प्रति आउंस पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 150-150 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 32,630 रुपए और 32,480 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गये।

धनतेरस के दिन इस समय तक गोल्ड ETF खरीद पाएंगे

दूसरी तरफ आठ ग्राम वाली गिन्नी में 24,900 रुपए पर स्थिर रही। पिछले 3 दिन में सोने का रेट 230 रुपए चढ़ गया था। देश के 3 महानगर दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना-चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे।

महानगर सोना 22 कैरेट चांदी 1 किलो
दिल्ली 32,480 39,500
कोलकाता 30,485 38,700
चेन्नई 30,260 41,500
चांदी हाजिर 310 रुपए की तेजी के साथ 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। जबकि साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 418 रुपए तेज होकर 38,546 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी सिक्का में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्का लिवाल 76 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा हो गए।

Exit mobile version