indiaprime24.com

सलमान ख़ान की 29 साल पुरानी इस हीरोइन का ग्लैमर आज भी है कायम,

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन, उन्होंने अपने आप को जिस तरह से फिट रखा हुआ है, यह एक मिसाल है। भाग्यश्री को उनकी फ़िल्म ‘मैंने प्यार किया’ से एक बड़ी पहचान मिली थी। साल 1989 में आई इस फ़िल्म में भाग्यश्री के हीरो सलमान ख़ान थे।

‘मैंने प्यार किया’ आज से 29 साल पहले आई थी और इन वर्षों में बहुत कुछ बदल गया। लेकिन, भाग्यश्री की लेटेस्ट तस्वीरों को देखें तो उनकी खूबसूरती और उनका ग्लैमरस आज भी कायम है। अबसे कुछ देर पहले भाग्यश्री मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आयीं। इन तस्वीरों में आप उनके चेहरे की चमक देखकर उनकी उम्र का अंदाज़ा भी नहीं लगा पायेंगे। 49 साल की उम्र में भी भाग्यश्री बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों की खूबसूरती को टक्कर दे रही हैं।

बता दें कि मैंने प्यार किया’ के लिए फ़िल्मफेयर से बेस्ट डेब्यू फीमेल का पुरस्कार जीतने वाली भाग्यश्री ने फ़िल्म रिलीज़ होने के अगले साल ही यानी 1990 में हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। इस तस्वीर में आप उन दोनों की जोड़ी को देख सकते हैं! अब भाग्यश्री अपने परिवार को प्राथमिकता दे रही हैं। सौम्य नेचर वाली भाग्यश्री के दो प्यारे बच्चे हैं। 23 साल का बेटा अभिमन्यु और 21 साल की बेटी अवन्तिका। अब उनके बेटे की भी बॉलीवुड डेब्यू की ख़बरें आने लगी हैं। लेकिन, भाग्य श्री को देख कर आप इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि वो दो बालिग बच्चों की मां हैं।

क्या आप जानते हैं कि भाग्यश्री ने अपने अभिनय जीवन की शुरुआत वर्ष 1987 में टीवी पर प्रसारित अमोल पालेकर की ‘कच्ची धूप’ से की थी। लेकिन, उनकी पहचान ‘मैंने प्यार किया’ की एक्ट्रेस से ही है। मैंने प्यार किया की यह सुमन एक ही रात में घर-घर में पॉपुलर हो गयीं थीं। उस समय भाग्यश्री महज 20 साल की थीं। वहां से उनका करियर बुलंदी को छू जा सकता था। लेकिन, शादी के बाद उनके करियर का उस तरह से ग्रोथ नहीं हो पाया जो हो सकता था! बहरहाल, इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप भाग्यश्री की यह दिलकश स्माइल देख कर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि वो अपने जीवन में बेहद खुश हैं!

गौरतलब है कि शादी के बाद भाग्यश्री की ‘कैद में है बुलबुल’,’त्यागी’,’पायल’ और ‘घर आया मेरा परदेसी’ जैसी कुछ फ़िल्में प्रदर्शित ज़रूर हुईं लेकिन सभी फ़िल्मों ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया। इन फ़िल्मों की नाकामयाबी के बाद भाग्यश्री ने फ़िल्मों में काम करना बंद कर दिया। हालांकि, साल 2001 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘हेल्लो गर्ल्स’ के जरिये भाग्यश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बहरहाल, भाग्यश्री आज दुनिया भर की यात्राएं करती रहती हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज़ साफ़ देखा जा सकता है!

आपको बता दें कि 2014-2015 में भाग्यश्री छोटे पर्दे के सीरियल ‘लौट आओ त्रिशा’ में भी दिखीं। यह सीरियल काफी लोकप्रिय रहा। इसके अलावा वह 2009 में ‘झलक दिखला जा’ में बतौर प्रतियोगी नज़र आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भाग्यश्री बेहद सक्रिय हैं और लगातार अपने तस्वीरें वो वहां शेयर करती रहती हैं। उन्होंने अपने परिचय में लिखा है- अभिनेत्री, फिटनेस एडिक्टेड, आहारविज्ञ (Nutritionist) आदि। फिटनेस एडिक्टेड से उनका मतलब है कि अपने फिटनेस के लिए वो काफी समर्पित हैं। वो अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज़ इन्स्टा पर शेयर करती रहती हैं।

Exit mobile version