indiaprime24.com

तैमूर के बर्थडे पर मौसी करिश्‍मा कपूर ने ऐसे बरसाया प्‍यार, शेयर किया ये स्‍पेशल पोस्‍ट

Taimur ali khan birthday: सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान आज दो साल के हो गए हैं। तैमूर के मॉम-डैड उनका जन्‍मदिन मनाने के लिए उन्‍हें साउथ अफ्रीका लेकर गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर तैमूर की मौसी ने उनके जन्मदिन के मौके पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। करिश्‍मा ने एक फोटो शेयर की है जिसमें तैमूर, समायरा कपूर और कियान राज कपूर साथ में बेड पर बैठे हुए हैं।

करिश्‍मा कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा है हैप्‍पी सेकेंड बर्थडे टू आर लिटिल जान। हम तुमसे बहुत प्‍यार करते हैं। मात्र 7 घंटे में इस तस्‍वीर को 1 लाख से ज्‍यादा लाइक मिल चुके हैं। तैमूर इतने क्‍यूट हैं कि लोग इनकी तस्‍वीर पर प्‍यारे प्‍यारे कमेंट्स की बौछार कर रहे हैं। यहां देखें तैमूर की क्‍यूट तस्‍वीर…

बता दें कि सैफ और करीना कुछ दिन पहले ही तैमूर का बर्थडे मनाने के लिए साउथ अफ्रीका के केप टाउन चले गए थे। उनके केप टाउन जाने से पहले और वहां पहुंचने के बाद कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन तस्‍वीरों में तैमूर अपने मॉम-डैड के साथ ढेर सारी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तैमूर की फैन फॉलोइंग खुद उनकी मम्‍मी और डैडी से ज्‍यादा है।

तैमूर का बर्थडे सेल‍िब्रेशन काफी पहले ही शुरू हो गया था। सैफीना ने तैमूर की प्रीबर्थडे पार्टी रखी थी जिसमें उनकी मौसी करिश्मा कपूर, नानी बबिता, नाना रणधीर कपूर, बुआ सोहा अली खान, फूफा कुणाल खेमू, बहन ईयाना, समायरा और भाई कियान भी पहुंचे।

Exit mobile version