indiaprime24.com

जालौन में लूटपाट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के माधवगढ़ कोतवाली इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने सोमवार को यहां बताया कि रविवार देर रात कुरोती गांव में छह-सात बदमाशों ने पहले भान सिंह पुत्र सुखराम के घर लूटपाट की। इसके बाद वे प्रमोद कुमार पुत्र इंदर भसह के घर में घुसे और वहां से गहने लूट लिये।

उन्होंने बताया कि दोनों घरों में लूटपाट के बाद बदमाशों ने नीलेंद्र सिंह पुत्र करण सिंह के निर्माणाधीन मकान पर धावा बोला। वहां नीलेंद्र का रिश्तेदार भानु मौजूद था। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया।

गोली की आवाज और शोर सुनकर ग्रामीण इक्क्ठा होने लगे तो बदमाश फायरिंग करते हुये फरार हो गये। पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version