क्या आप भी अपनी कम हाइट की वजह से परेशान हो, तो हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताते है जिन्हे आप अजमाकर अपनी हाइट बढा सकते है। वैसे हाइट बढने की जो उम्र होती है वे 18 वर्ष तक होती है। अगर आपने 18 वर्ष की उम्र तक सही खान-पान, और व्यायाम किया, तो उससे आपकी हाइट बढ सकती है। चलिए जानते है हाइट बढ़ाने के तरीकों के बारे में….
7 से 8 घंटे नींद लेना जरूरी: अच्छी सेहत के लिए वैसे भरपूर नींद लेना जरूरी है। अगर आप नींद सही तरीके से नहीं लेंगे तो आपकी सेहत बिगड सकती है। अगर आप सही नींद लेंगे तो इससे आपकी हाइट बढ सकती है। जी हां आपको बता दें कि ज्यादा नींद लेने की वजह से आपके शरीर में ऊतको का उत्सर्जन होता है जो लम्बाई बढ़ाने में सहायता करते है। इसलिए हर रोज 7 से 8 घंटे नींद लेना जरूरी है।
पीजिए भरपूर पानी: अगर आप हर रोज भरपूर पानी पीएंगे तो यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि सही मात्रा में पानी पीने से शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते है। जिससे हमारे शरीर की ग्रोथ होने से कोई नहीं रोक सकता है। क्योंकि सही मात्रा में पानी पीने से पेट ठीक रहता है। जिससे शरीर के हार्मोंस को बढ़ने में सहायता मिलती है।
सही खान-पान कीजिए: अगर आप सही खान-पान करेंगे तो इससे भी हाइट बढने में मदद मिलती है। अगर आप खाने-पीने का ध्यान रखेंगे तो आपकी हाइट बढने से कोई नहीं रोक सकता। आपको खाने में विटामिन, कैल्शियम, जिंक प्रोटीन और फास्फोरस की मात्रा और पीने में दूध, जूस, ज्यादा लेना चाहिए। अगर आप हर रोज इनका सेवन करेंगे तो आपकी हाइट बढना शुरू हो सकती है। लेकिन आप याद रखे ज्यादा चीनी का यूज नहीं करें।
कीजिए व्यायाम: अगर आप सही सेहत चाहते है तो आपको हर रोज व्यायाम करना जरूरी है। इससे आपकी सेहत ही नहीं बल्कि आपकी हाइट भी बढती है। आपको बता देंं कि योगा और व्यायाम नियमित करने से लम्बाई बढ़ाई जा सकती है। व्यायाम, योगा को प्रतिदिन करना चाहिए इससे आपका शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है। जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
ऐसे कीजिए तड़ासन: अगर आप भी लम्बाई बढाना चाहते है तो आप तड़ासन क्रिया कीजिए। यह करना बेहद फायदेमंद है। सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं हाथ ऊपर कर लीजिए उसके बाद गहरी सांस लीजिए और हाथों को धीरे-धीरे ऊपर उठाते हुए पैर की एड़ियों को भी उठाएं। इससे आपके शरीर में खिंचाव होने से यह लम्बाई बढ़ाने में लाभदायक हो सकता है।