indiaprime24.com

बठिंडा रैली में बोलीं प्रियंका गांधी-झूठ की राजनीति करते हैं प्रधानमंत्री मोदी

बठिंडा । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बठिंडा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर हमले किए। उन्‍होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ की राजनी‍ति करते हैं।यह चुनाव बहुत महत्‍वपूर्ण है। ये लोग खुद का राष्‍ट्रवादी और अन्‍य सभी को देशद्राेही कहते हैं। प्रियंका ने अपने भाषण की शुरूआत पंजाबी से की। उन्‍होंने कहा बोले से निहाल।

प्रियंका ने कहा कि अब मोदी का झूठ देश के सामने आ गया है। अगर आप मोदी का प्रचार सुनें तो आपके लगेगा देश में सत्तर वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ। लेकिन, बठिंडा के लोगों को पता है कि इन सत्तर सालों में देश का कितना विकास हुआ। 2014 में मोदी ने कहा 15 लाख रुपये आपके खाते में डालेंगे, लेकिन क्या किसी के खाते में आए। क्या किसानों की आय दोगुनी हुई। क्या लोगों को रोजगार मिला। मोदी के शासन में रोजगार मिलने के बजाय रोजगार घटा।

उन्‍होंने कहा कि आज कर्ज के कारण 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। किसान को उपज का दाम नहीं मिला। खाद व बीज नहीं मिला। देशभर के क किसान दिल्ली आए पीएम से मिलने, लेकिन पीएम उनसे नहीं मिले। भले ही वह विदेश घूम आए। नोटबंदी से मोदी ने लोगों को परेशान किया। लोगों को कहा कि आप अपने देशभक्ति दिखाइये। लेकिन एक भी कालाधन वापस नहीं आया। जब राहुल जनता के बीच गए तो भाजपा ने उनका मजाक उड़ाया। दिल्ली में देश भर के किसानों ने एक बात मांगी के मिलने का समय दो, लेकिन पांच मिनट का समय नहीं निकला। खूब विदेश घूमे, अमेरिका,जापान, चीन और पाकिस्‍तान गए। पाकिस्‍तान में तो बिरयानी भी खाई, लेकिन अपने देश के लोेगों के लिए इनके पास समय नहीं।

बठिंडा में अायोजित प्रियंका गांधी की रैली में मौजूद लोग।

उन्‍होंने कहा कि जब पूरा पंजाब आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तो आरएसएस को लोग अंग्रेजी की चमचागिरी कर रहे थे। पंजाब न हिंदू है न मुसलमान है। पंजाब हमेशा गुरुओं के नाम का है। अगर गुरुग्रंथ साहिब को पंजाब से जुदा किया तो पंजाब की आत्मा चली जाएगी। इन्हीं के साथियों ने गुरुग्रंथ साहिब का निरादर किया। आपने देखा बाबा नानक सरबत का भला बोला और उन्होंने अपने साथियों के साथ शुरू से मेरा-मेरा बोला

प्रियंका ने कहा, पंजाब के किसान को मोदी ने नकारा गया। आज अगर पंजाब चिट्ठा की वजह से तड़प रहा तो यह इन्हीं की सरकारों की बदौलत है। राहुल ने यह मुद्दा तब उठाया जब किसी की हिम्मत नहीं थी, लेकिन तब इन्होंने उनका मजाक उड़ाया। कांग्रेस की राजनीति लोगों को गुमराह करने की राजनीति नहीं है। हम सबको को बनाने वाली जनता है। लोकतंत्र में जनता की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। किसी भी नेता से मजबूत जनता है। आप सब नेताओं से पूछिए कि आपके लिए वह क्या करने जा रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस हर गरीब व्यक्ति को 72 हजार रुपये सालाना देगी।

उन्‍होंने कहा कि आपके किसान बीमा से बड़े-बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा है। जब किसान पर आपत्ति आई तो उसे यह राशि नहीं दी गई। कांग्रेस ने यह भी घोषणा की है कि लोगों को रोजगार दिया जाएगा। बिजनेस शुरू करने के लिए तीन साल परमिशन की जरूरत नहीं होगी। छोटे दुकानदारों के लिए जीएसटी को सरल बनाया जाएगा। बहनों के लिए संसद में 33 फीसद आरक्षण संसद में होगा। बच्चों की शिक्षा के लिए 12वीं तक मुफ्त में मिलेगी। किसानों के लिए अलग बजट बनेगा।

बठिंडा में अायोजित प्रियंका गांधी की रैली में मौजूद लोग।

प्रियंका ने कहा कि अब चुनाव के चार दिन बाकी बचे हैं, ऐसे में घरों से निकल जाएं। उन्‍होंने कहा कि सुना है कल पीएम आए थे। उनके झूठ का जवाब बठिंडा के आसमानों ने दे दिया। वह आपके सामने झूठ कहते हैं। इनका प्रचार सुनो तो लगेगा कि 70 साल में कोई काम नही हुआ इस देश में। सिर्फ पांच साल में ही विकास हुआ। हकीकत है कि हमने इनसे पहले बहुत विकास किया। नरेंद्र मोदी ने 2014 में खूब वादे किए थे। कहा था कि काला धन जब्‍त करेंगे और सबके बैंक खाते में 15-15 लाख रुपये आएंगे। क्‍या किसी के खाते में 15 लाख रुपये आए। क्‍या किसी किसान की आय दोगुनी हुई। क्या दो करोड़ लोगों को रोजगार मिला। उल्‍टे करोड़ रोजगार घटे।

प्रियंका ने पंजाबी भावनाओं को भी छूने की कोशिश की। उन्‍होंने कहा,’बाबे नानक ने तेरा तेरा तोला, इन्होंने मेरा-मेरा तोला।’ इन्होंने जनता की आवाज नहीं सुनी। आप टीवी देखेंगे तो कहते मिलेंगे कि बहुत विकास किया। ये झूठ बोल रहे हैं।

इससे पहले उनका यहां पहुंचने पर पंजाब के मुख्‍यमंत्री अमरिंदर सिंह, कैबिनेट मंत्री नवजाेत सिंह सिद्धू व कांग्रेस नेताओं का स्‍वगत किया। पंजाब में प्रियंका गांधी की पहली रैली है। रैली को मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी का पहली रैली है। रैली को स्‍थ्‍ाानीय नेताओं ने भी संबाेधित किया। इससे नवजोत सिंह सिद्धू ने बादल परिवार पर जमकर हमला किया। उन्‍होंने कहा, मैं नवजोत सिंह सिद्धू शपथ लेता हूं कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों और नशे से पंजाब के नौजवानों को बर्बाद करने वालों को सजा दिलाऊंगा, नहीं तो राजनीति छोड़ दूंगा।

पठानकोट में करेंगी राेड शो

प्रियंका गांधी वाड्रा इसके बाद शाम यहां गुरदासपुर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याश्‍ाी सुनील जाखड़ के समर्थन में रोड शो करेंगी। इसके लिए शहर में तैयारियां जोरों पर हैं आैर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रियंका का रोड शो सायं करीब पांच बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम को लेकर शहर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्‍साह है।

बता दें कि पठानकोट में भाजपा की अच्‍छी पकड़ मानी जाती है। यही कारण कि कांग्रेस ने यहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो कराने का फैसला किया है। रोड शो के लिए कांग्रेस के नेता और वर्कर तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रबंध कड़े कर दिए हैं। करीब सात सौ जवानों को रोड शो की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। इस रोड शो में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहेंगे।

रोड शो के जरिए प्रियंका गांधी पार्टी उम्मीदवार और पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ के समर्थन में प्रचार करेंगी। उनका रोड शो शहीद भगत सिंह चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्‍न हिस्‍सों गुजरेगा। इसका समापन होटल यूनाइट के पास होगा। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के विधायक अमित विज रोड शो का जिम्मा संभाल रहे हैं। उनका कहना है कि रोड शो को लेकर प्रबंध पूरे हो चुके हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

बता दें कि फिल्म स्टार और भाजपा उम्मीदवार सनी देयोल बीते दस दिनों से रोड शो निकाल रहे हैं। अभी तक कांग्रेस की ओर से सीएम अमरिंदर सिंह दो जनसभाएं करवा चुकी है। ऐसे में उनके बाद प्रियंका गांधी अब सुनील जाखड़ के लिए समर्थन जुटाएंगी।

Exit mobile version