ऋषि कपूर के गुज़र जाने के बाद उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर पापा की थ्रोबेक फोटो लगातार अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर रही हैं। हाल ही उन्होंने पापा और मम्मी यानी ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी की फोटो शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने ऋषि कपूर के सबसे फेवरेट इंसान की फोटो शेयर की। ये फोटो किसी और की नहीं बल्कि रिद्धिमा की दादी यानी कृष्णा राज कपूर की है।
ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा राज कपूर के साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, ‘अपने सबसे फेवरेट इंसान से फिर से मिल गए’।
इससे पहले भी रिद्धिमा ने पाप के साथ अपनी कुछ थ्रोबेक फोटो शेयर की थीं जिनके कैप्शन से ही समझ आ रहा था कि वो पापा के जाने से कितनी भावुक हैं। रिद्धिमा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था ‘पापा मैं आपको अभी से बहुत मिस कर रही हूं वापस आ जाओ ना’।
आपको बता दें कि ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रेल को मुंबई के एच.एन हॉस्पिटल में हुआ। इस वक्त रिद्धिमा दिल्ली में थीं और लॉकडाउन होने की वजह से वो इतनी जल्दी मुंबई पहुंच भी नहीं पाई थीं। जिस वजह से वो ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। हालांकि अंतिम संस्कार के दो दिन बाद रिद्धिमा मुंबई पहुंच गई थीं। जिसके बाद उन्होंने और रणबीर कपूर ने मिलकर बाणगंगा में ऋषि कपूर की अस्थियों के विसर्जन किया।