बाजार में बढ़त बरकरार है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स भी हरे निशान में कामकाज कर रहे है। बीएसई का मिड कैप इंडेक्स 0.88 फीसदी औऱ स्मॉल कैप इंडेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।
मंथली एक्सपायरी हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। निफ्टी 9100 के करीब नजर आ रहा है। निफ्टी बैंक 1.5 फीसदी ऊपर दिख रहा है। हालांकि बाजार दिन के ऊपरी स्तरों से फिसला है। HDFC BANK, L&T और INFOSYS ने बाजार में जोश भरा है।
बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। फिलहाल निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 1 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.42 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है जिसके चलते बैंक निफ्टी 17500 के स्तर को होल्ड करने की कोशिश में जुटा हुआ है।
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 5.4 फीसदी गिर गए। इससे पहले सोमवार को यह खबर आई थी कि इस टेलीकॉम कंपनी के प्रमोटर ब्लॉक डील में 15.20 लाख शेयर बेचेंगे। हालांकि अभी यह पता नहीं चल रहा है कि ये शेयर कौन खरीद रहा है। इस खबर के बाद मंगलवार को जब बाजार खुला तो शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सुबह 9.40 पर भारती एयरटेल के शेयर BSE पर गिरकर 561 रुपए तक आ चुके थे। हालांकि बाद में यह कुछ सुधरा।
बाजार में तेजी बरकरार है। मीडिया और आईटी शेयरों को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कामकाज कर रहे है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी का मेटल इंडेक्स 2.36 फीसदी से ज्यादा का उछाल दिखा रहा है।
अच्छे ग्लोबल संकेतों से बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। निफ्टी 9100 के पार निकला है। निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा 1.5 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। HDFC BANK, RELIANCE और ICICI ने बाजार में जोश भरा है।
मेटल, FMCG शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। HUL, BRITANNIA जैसे शेयर दिन की ऊंचाई पर कारोबार कर रहे हैं।SUNRISE FOODS के अधिग्रहण के बाद ITC 3 फीसदी से ज्यादा दौड़ा है।
अच्छे नतीजों के सीमेटं शेयरों ने दम दिखाया है। BIRLA CORP और KAKATIA 5 से 6 फीसदी तक भागे है। एक हफ्ते में ULTRATECH और AMBUJA 8 से 9 फीसदी तक चढ़े है। ACC और RAMCO में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है।
बाजार को AVENUE SUPERMARTS के नतीजे पसंद नहीं आए। कंपनी के मार्जिन पर दबाव बढ़ा है। अगली तिमाही को लेकर कमेंट्री सुस्त रही है। हालांकि कंपनी के मुनाफे में 41 तो आय में 23 फीसदी का उछाल दिखा है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे मजबूत होकर 75.95 के मुकाबले 75.68 के स्तर पर खुला है।
चौथी तिमाही में HDFC की NII ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही है। लेकिन प्रोविजनिंग के कारण मुनाफे में गिरावट आई है। वहीं ग्रॉस NPA में भारी बढ़ोतरी हुई है। नतीजों पर HDFC के CEO केकी मिस्त्री का कहना है कि लॉकडाउन के चलते लोन अकाउंट्स की फिजिकल रिकवरी नहीं हो पाई, साथ ही रियल एस्टेट अकाउंट्स में स्ट्रेस के चलते भी NPA में बढ़ोतरी दिखी है। इंडिविजुअल कैटेगरी में 95 फीसदी EMI इलेक्ट्रॉनिक्स से आती है। करीब 4 फीसदी Borrowers से जाकर पैसे लेने पड़ते हैं। लॉकडाउन के कारण फिजिकल रिकवरी मुश्किल हुई है। मार्च मध्य के बाद इंडिविजुअल रिकवरी घटी है। नॉन-इंडिविजुअल कैटेगरी में रियल एस्टेट में थोड़ा स्ट्रेस है। 90 दिन नहीं हुए लेकिन कुछ रियल एस्टेट अकाउंट्स में स्ट्रेस है। स्ट्रेस वाले अकाउंट्स निकाल दें तो नॉन-इंडिविजुअल NPA 3.7 फीसदी हो जाएगा।
बाजार में तेजी कायम है। Sensex 312 अंक यानी 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ 30,985 स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 98.50 यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 9,140 के आसपास दिख रहा है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई की मिडकैप इंडेक्स 1.02 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.58 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। निफ्टी पर आज मीडिया को छोड़कर सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में हैं। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी के चलते बैंक निफ्टी 1.8 फीसदी की बढ़त के साथ 17,590 के पास नजर आ रहा है।
अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 345 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी करीब 100 अंक की बढ़त के साथ 9,140 के आसपास दिख रहा है।
ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर पॉजिटव डेवलपमेंट के चलते ग्लोबल मार्केट्स से अच्छे संकेत दिख रहे हैं। DOW FUTURES 250 अंक से ज्यादा बढ़ा है। NIKKEI में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है। SGX NIFTY में भी 50 अंकों की मजबूती पर कारोबार हो रहा है।
अमेरिकी बाजारों पर नजर डालें तो मेमोरियल डे के मौके पर कल US मार्केट बंद थे। Dow Futures में 200 से ज्यादा अंकों का उछाल देखने को मिला है। कोरोना वैक्सीन को लेकर उम्मीद बढ़ने से बाजार का मूड सुधरा है। Novavax ने वैक्सीन का human ट्रायल शुरू किया है।
आज एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है। SGX NIFTY 75 अंक ऊपर दिख रहा है। वहीं, निक्केई करीब 2.01 फीसदी की तेजी के साथ 21,159.00 के आसपास दिख रहा है
निफ्टी बैंक पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक, NBFC अभी बेहद कमजोर हैं। खरीदें से बचें, SELL ON RISE की रणनीति ही अपनाएं। शॉर्ट सौदों पर 18250 का SL रखें। 16500-700 की रेंज में बड़ा ऑप्शन बेस है।
निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि एक्सपायरी हफ्ते के चलते एक रेंज में रहने की संभावना है। ऊपरी स्तरों पर बिकवाली आने की पूरी संभावना है। 9040 से लेकर 9260 की रेंज में ट्रेड करें। 9260 के ऊपर रुके तो 9300 की कॉल खरीदें, SL- 9180 रखें।
चौथी तिमाही में HDFC की NII ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही है। लेकिन प्रोविजनिंग के कारण मुनाफे में गिरावट आई है। वहीं ग्रॉस NPA में भारी बढ़ोतरी हुई है।
R-Jio ई–कॉमर्स कारोबार में उतर गई है। ई–कॉमर्स प्लेटफॉर्म JioMart लॉन्च हुआ है। यहां सामान MRP से 5 फीसदी सस्ता मिल रहा है। घर के सभी जरूरी सामान JioMart पर मौजूद है। यहां फल, सब्जी, दाल, पैकेज्ड फूड, डेयरी प्रोडक्ट भी मिलेगा।
मोदी सरकार 2.0 की आज पहली सालगिरह है। BJP पहली वर्षगांठ पर पूरे देश में अभियान चलाएगी। कोरोना के चलते डिजिटल माध्यम से अभियान चलेगा। BJP का 10 करोड़ परिवारों को काम गिनाने का लक्ष्य है।
AVENUE SUPERMARTS के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। मुनाफे में 41 तो आय में 23 फीसदी का उछाल आया है लेकिन मार्जिन पर दबाव दिखा है। अगली तिमाही को लेकर कमेंट्री सुस्त है।
BHARTI AIRTEL के प्रोमोटर आज ब्लॉक डील के जरिए कंपनी के 15 करोड़ शेयर बेचेंगे। ये डील शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से 6 फीसदी डिस्काउंट पर होगी।
KOTAK BANK,FPO,QIP,प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 6.50 करोड़ शेयर बेचेगा, प्रोमोटर अपनी हिस्सेदारी घटाएंगे। कंपनी की 7000 से 10000 करोड़ रुपए जुटाने की है योजना है।
देश और दुनिया में कोरोना का कोहराम जारी है। देश में कोरोना के हाल पर नजर डालें तो देश में अब तक कोरोना के कुल 1,44,950 केस हो गए हैं। बीते 24 घंटे में करीब 7000 नए कोरोना मरीज मिले हैं। कोरोना के 41 फीसदी से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब तक 60,706 मरीज रिकवर हुए हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा 4,172 पहुंच गया है। फिलहाल देश में कोरोना के 80,061एक्टिव केस हैं। भारत दुनिया के टॉप-10 देशों की सूची में पहुंच गया है।