अंतिम दिन 350 से अधिक अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये

मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 2 नवंबर को 350 से अधिक अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये हैं। लगभग 2500 से अधिक अभ्यर्थी निर्वाचन के लिए शेष बचे हैं। यह अनंतिम जानकारी है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 21 अक्टूबर से नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 30 अक्टूबर तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए थे। 31 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई थी। 2 नवंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। 17 नंवबर को पूरे प्रदेश में एक ही चरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी तथा 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

  • Related Posts

    सर्वे भवंतु सुखिन: की भावना के अनुरूप है बजट : मध्यप्रदेश के विकास तथा ‘2047 के विकसित भारत’ को लक्षित करते हुए विकास की गति को बढ़ाने वाला बजट है : मंत्री पटेल

    भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के…

    इस बार होली पर पटाखों की धूम रहने वाली है, होली पर बच्चों को खूब भा रहे रंगीन गुब्बारे और पिचकारियां

    ग्वालियर दीपावली पर पटाखों की धूम होती है, लेकिन पहली बार होली पर पटाखे छोड़े जाएंगे। जी, हां। इस बार होली पर पटाखों की धूम रहने वाली है। बाजार में…