ससुर Veeru Devgan के निधन के बाद अब बिगड़ी काजोल की मां Tanuja की तबीयत

नई दिल्ली । अजय देवगन (Ajay Devgan) के पिता यानी काजोल (Kajol) के ससुर वीरू देवगन (Veeru Devgan) के निधन से देवगन परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि उनके सामने एक और परेशानी आ गई। वीरू देवगन के निधन के दो दिन अब काजोल की मां तनूजा मुखर्जी की तबीयत खराब होने की खबर आई है। मंगलवार को काजोल को मुंबई के लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया है।

लीलावती अस्पताल के बाहर से काजोल की कुछ तस्वीर सामने आईं हैं जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो अपनी मां से मिलने ही वहां पहुंचीं थीं। हालांकि, तनूजा को क्या परेशानी है इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है। आपको बता दें कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का 27 मई को कार्डिएक अरेस्ट के कारण मुंबई में निधन हो गया। वीरू देवगन के निधन के बाद से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक है।

वीरू देवगन बॉलीवुड के जाने माने स्टंट डायरेक्टर थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के स्टंट कोरियोग्राफ किये थे। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। सोमवार को जैसे ही वीरू देवगन के निधन की खबर आई तो बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बॉलीवुड के कई बड़े सितारे काजोल और अजय देवगन से मिलने उनके घर पहुंचे।

  • Related Posts

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विव

    रायपुर : मुख्यमंत्री साय 8 मार्च को जशपुर के सलियाटोली में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय 365 नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद मुख्यमंत्री साय…

    मनेन्द्रगढ़&भरतपुर में जल जागरूकता अभियान में महिलाओं की रही सक्रिय भागीदारी

    एमसीबी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पसौरी एवं भरतपुर विकासखंड के ग्राम तिलौली-बहरासी में कलेक्टर  डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता…